17सीटीक07 : जिला बार चुनाव को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते चुनाव अधिकारी। अमर उजाला
जिला बार के इतिहास में पहली बार दो चुनाव अधिकारी चुनाव कराएंगे। इसके लिए पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने एडवोकेट प्रदीप मलिक व ओपी पूनिया को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।
एडवोकेट गुगन सिंह हुड्डा मुख्य चुनाव अधिकारी व अनिल कुमार सहायक चुनाव अधिकारी के तौर पर नियुक्त रहेंगे। वोट डालने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होना, यह नियम चुनाव में पहली बार बनाया गया है। शुक्रवार को जिला बार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए चारों चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल को बार के निवर्तमान प्रधान अरविंद श्योराण की तरफ से एडवोकेट प्रदीप मलिक को चुनाव अधिकारी बनाया था, साथ में 20 सदस्यीय कमेटी भी गठित की गई। दूसरी तरफ बार सचिव दीपक हुड्डा की तरफ से गुगन सिंह हुड्डा, ओपी पूनिया व अनिल शर्मा को चुनाव अधिकारी बनाया गया था। बाद में दोनों पक्ष दो चुनाव अधिकारी बनाने पर सहमत हो गए। बार काउंसिल ने भी सहमति देते हुए पत्र जारी किया है। एडवोकेट प्रदीप मलिक ओपी पूनिया चुनाव अधिकारी होंगे। गुगन सिंह मुख्य चुनाव अधिकारी की भूमिका में रहेंगे, अनिल शर्मा सहायक चुनाव अधिकारी की भूमिका में होंगे।