फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मतदान हमारा अधिकार, इससे बनती हमारी सरकार...

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में वीरवार को स्वीप (सिस्टेमैटिक वोटर एजुकेशन एंड इलेक्ट्रोल पार्टिसिपेशन) अभियान के तहत पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में नारा लेखन इवेंट आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति दी।
विज्ञापन

एमडीयू के स्वीप नोडल अधिकारी सुनित मुखर्जी ने बताया कि एमए प्रीवियस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नारा लेखन में शिरकत की। विवि के अन्य शैक्षणिक विभागों के माइनर कोर्स-इंट्रोडक्शन टू जर्नलिज्म के विद्यार्थियों को भी नारा लेखन का टास्क दिया गया। विद्यार्थियों ने ज्यादा से ज्यादा मतदान करने व मतदाता जागरूकता संबंधित प्रेरक नारे लिखे।
विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। मतदान हमारा अधिकार, इससे बनती हमारी सरकार, सब लोग करें मतदान, क्योंकि संविधान ने दिया है हमें ये वरदान, जन-जन का त्यौहार, हमारा वोट हमारा अधिकार, वोट नहीं दोगे तो लोकतंत्र कैसे संभालोगे, वोट-वायस ऑफ द इलेक्ट्रोड सरीखे नारों से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति दी व मतदाता जागरूकता धर्म निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें