25सीटीके05..मतदान की शपथ दिलाते भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य। संवाद
रोहतक। चुनाव आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मतदान करने की शपथ दिलवाई। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य समाजसेवी अश्वनी वशिष्ठ ने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान में भाग लेना चाहिए। इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मधुकांत, अनुप बंसल, डॉ. चमत्कार नागर ने लोगों से अधिक से अधिक जुड़ने की अपील की। इस मौके पर साहित्यकार श्याम लाल कौशल, संजीव वर्मा, नीलम बंसल, अंजू आदि मौजूद रहे।