25सीटीके08..राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बुधवार को आयोजित स्वीट एंड साल्टी प्रतियोग
रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बुधवार को उड़ान प्रोग्राम में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक समिति के अंतर्गत किया गया। गृह विज्ञान विभाग के अंतर्गत फ्लेमलेस कुकिंग प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें मीठे व्यंजन बनाने में संध्या प्रथम, स्नेहा द्वितीय और पिया तृतीय स्थान पर रही। नमकीन व्यंजन बनाने में हर्षिता प्रथम, अन्नु द्वितीय और सीमा एवं भूमिका तृतीय स्थान पर रही। इंग्लिश व हिंदी विभाग ने कविता पाठ का आयोजन किया। इसमें प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियंका ने दोनों भाषाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिंदी काव्य प्रतियोगिता में चेष्ठा ने द्वितीय व सृष्टि ने तृतीय स्थान हासिल किया। इंग्लिश पोएट्री में सारिका प्रथम और हिमांशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दर्शना, डॉ. मीनू नैन, डॉ. सविता, डॉ. वीना सचदेवा और डॉ. नीति अहलावत मौजूद रही।