फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी : प्रो. कौशिक

विज्ञापन
16सीटीके01..एमडीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार को आयोजित लोकतांत्रिक जागरूकता मे
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू के पत्रकारिता व जनसंचार विभाग में सोमवार को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ। यहां गुरु जम्भेश्वर युनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी हिसार के जनसंचार विभाग के प्रोफेसर प्रो. विक्रम कौशिक ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र के महत्व और मतदान के कर्तव्य के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

प्रो. कौशिक ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को भारतीय संविधान का ज्ञान होना चाहिए। कहा, लोकतंत्र में संवैधानिक मूल्यों का अहम महत्व है। मतदान हमारा संवैधानिक कर्तव्य है। विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार ने कहा, भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। चुनाव लोकतंत्र का आधार स्तंभ है। डाॅ. नवीन ने कहा कि मताधिकार का प्रयोग न केवल हमारा संवैधानिक अधिकार है, बल्कि हमारा नागरिक कर्तव्य भी है।

जागरूकता कार्यक्रम का संयोजन समन्वयन मदवि स्वीप नोडल अधिकारी व प्राध्यापक सुनित मुखर्जी ने किया। उन्होंने कहा, 15 सितंबर को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की सार्थकता इस बात में होगी, प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें