फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट चोरी कांग्रेस की ही आदत है : कृष्ण लाल पंवार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोेहतक। कांग्रेस की ओर से राज्यसभा चुनाव में लगाए वोट चोरी के आरोपों पर पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्णलाल पंवार ने जवाब देते हुए कहा कि वोट चोरी कांग्रेस की ही आदत है। भारतीय जनता पार्टी कभी वोट चोरी नहीं करती।
शुक्रवार को विकास भवन में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में में मंत्री ने कहा कि अगर वास्तव में वोट चोरी होते तो कांग्रेस को 2024 के लोकसभा चुनाव में 99 सीटें नहीं मिलतीं जबकि 2019 में कांग्रेस को 52 सीटें ही मिली थीं।
विज्ञापन

चुनाव में गड़बड़ी होती तो सीटें बढ़ने के बजाय कम होनी चाहिए थीं। कांग्रेस खुद ऐसे हथकंडे अपनाती रही है और अब भाजपा पर आरोप लगाती है। चुनाव आयोग और भाजपा की कथित मिलीभगत के आरोपों पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग स्वायत्त संस्था है।
विज्ञापन

ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कमी की आशंकाओं को लेकर मंत्री ने लोगों से अपील की है कि जमाखोरी न करें। किसी प्रकार की कमी नहीं है। सभी को अपनी जरूरत के अनुसार ही ईंधन लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें