06सीटीके17-गांव गढ़ी बोहर में जाट कॉलेज की ओर से आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को संबोधित क
रोहतक। अखिल भारतीय जाट महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का वीरवार को चौथा दिन रहा। स्वयंसेवकों ने जन जागरूकता रैली निकाली। इसमें गांव गढ़ी बोहर में नशे को जो अपनाएगा, पूरे जीवन वह पछताएगा और हम सब का एक ही नारा साफ सुधरा हो देश हमारा जैसे स्लोगनों से गली-गली पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
इस रैली को गांव की मुख्य चौपाल से हरी झंडी दिखाकर प्राचार्य डॉ. शबनम राठी ने रवाना किया। इससे पहले स्वयंसेवकों को सामाजिक कार्यकर्ता कैप्टन जगबीर मलिक ने चरित्र निर्माण और सामाजिक मूल्यों पर विशेष व्याख्यान दिया गया। डॉ. राठी ने बताया कि एक विशेष अभियान के तहत यह शिविर गांव गढ़ी बोहर में लगाया गया। इस माैके पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विवेक दांगी, डॉ. जसमेर सिंह, डॉ. शीशपाल राठी, डॉ. संजीत और डॉ. मोनिका दहिया के साथ-साथ पांचों इकाइयों के स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे।