23-गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में एनएसएस शिविर के दौरान मुख्य अतिथि को सम्मानित करते हुए प्रा
रोहतक। सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के पांचवें दिन शुक्रवार को विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक व पर्यावरणीय गतिविधियों का आयोजन किया गया। दिनभर चले कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों ने योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
योग के माध्यम से उन्हें शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक एकाग्रता और अनुशासन के महत्व से अवगत कराया गया। वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. सीमा शर्मा ने केंद्र सरकार की बजट निर्माण प्रक्रिया, आय के स्रोत, प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष करों की संरचना और देश की आर्थिक प्रगति में कर प्रणाली की भूमिका को सरल भाषा में समझाया।
डॉ. पिंकी चौहान व डॉ. मनीषा कौशिक के मार्गदर्शन में अंध आश्रम में पौधरोपण किया। मौके पर पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के निर्माण का संदेश दिया गया। स्वयंसेवकों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। गांधी स्कूल में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पुस्तके भेंट की गई।