फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिविर में स्वयंसेवकों ने किया योग

विज्ञापन
29 शहीद कैप्टन दीपक शर्मा पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में आयोजित
विज्ञापन
रोहतक। शहीद कैप्टन दीपक शर्मा पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने योग किया। हर्टफुलनेस संस्था से आए फूल सिंह ढाका व विनोद ढाका ने मेडिटेशन क्या है, कैसे की जाती है और परीक्षा तनाव को इसकी सहायता से कैसे दूर किया जा सकता है के बारे में जानकारी दी। दोपहर बाद सुनो नहरों की पुकार मिशन संस्थापक मुख्य संरक्षक ईश्वर सिंह दलाल, रणवीर सिंह मलिक, जतिन मलिक, अजय हुड्डा व साइकिलिस्ट मुकेश शिविर में पहुंचे। उन्होंने स्वयं सेवकों को नहरों को दूषित न करने की शपथ दिलाई। यह शिविर अधिकारी डॉ. नीलम भाकर की देखरेख में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें