42श्रीनगर कॉलोनी स्थित रामा आश्रम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर मंच पर मौजूद अति
रोहतक। श्रीनगर कॉलोनी स्थित रामा आश्रम में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास स्वामी रामानुज दास महाराज ने वामन भगवान की कथा का वर्णन किया। कथा व्यास ने सूर्यवंश का वर्णन करते हुए श्रीराम के जन्म प्रसंग को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि सत्य, धर्म, मर्यादा, त्याग और करुणा का मार्ग ही मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाता है। कथा के क्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का वर्णन किया। कथा का आयोजन महंत अशोक दास महाराज के सानिध्य में हो रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे कथा के उपदेशों को अपने जीवन में उतारें। संवाद