रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर का रविवार को समापन समारोह हुआ। सात दिनों तक चले इस शिविर में स्वयंसेवकों ने सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, योग अभ्यास, जनजागरूकता रैली, ग्राम भ्रमण व सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन समारोह में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें सहायक प्राध्यापक डॉ. कपिल कौशिक, गोविंदा व अन्य का सहयोग रहा। संवाद