बहादुरगढ़। लोकसभा चुनाव के दौरान रेलवे रोड पर राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में बनाए गए बूथों पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने निशक्त और दिव्यांग मतदाताओं को स्कूल के मेन गेट से लेकर बूथ तक ले जाने में सहायता की। निर्वाचन कार्यालय और उनसे जुड़े अधिकारियों ने उनकी प्रशंसा की।
ल के इतिहास प्रवक्ता और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राकेश वत्स ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से आए पत्र के अनुसार यह स्वयंसेवक अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहे थे। स्कूल प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र सैनी ने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए सामाजिक मूल्यों को बनाए रखने में अपना योगदान भविष्य में देते रहने की बात कही। स्वयंसेवक शिवा, गौरव कौशिक, चंदन, दीपांशु, सागर, हर्ष, अनुराग ने बताया कि उनके लिए यह एक नया कार्य रहा। उन्हें पहली बार चुनावी प्रक्रिया को इतनी नजदीक से देखने का मौका मिला। दिव्यांग और बुजुर्गों को मत देते हुए देखकर स्वयंसेवकों को यह एहसास हुआ कि प्रत्येक मत की अपनी एक कीमत होती है जो देश में एक अच्छी सरकार लाने में सहायक होता है।