फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा डे को कौमी एकता दिवस के रूप में मनाएगा पिछड़ा वर्ग

Wed, 07 Oct 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशन सैन ने कहा कि पिछड़ा वर्ग 12 नवंबर को भगवान विश्वकर्मा डे को कौमी एकता दिवस के रूप में मनाएगा।
विज्ञापन


अगले पांच वर्षों तक ऐसा ही होगा। पुराना आईटीआई ग्राउंड में सुबह 10 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में राजनीति क्रांति जगाने के उद्देश्य से एक रथ यात्रा भी निकाली जाएगी।

वे मंगलवार को सिविल रोड स्थित एक होटल में हुई प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह रथ यात्रा प्रदेश के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत में प्रचार करती हुई 24 जनवरी को गुड़गांव के फरुखनगर में पहुंचेगी।
विज्ञापन


इस दिन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती है। सैन ने कहा कि पूरे हरियाणा में साढ़े छह हजार पंचायत चुनाव में सीटें है। जिसमें से करीब दो हजार सीटों पर मोर्चा अपने प्रत्याशियों को उतारेगा। पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देना तय है, लेकिन 7 फीसदी ही आरक्षण दिया जा रहा है।

जिन जातियों में सामाजिक क्रांति नहीं होती है, उनमें राजनीतिक क्रांति पैदा करना असंभव है। पिछड़ा वर्ग की जातियों को राजनीति में कोटा मिलना चाहिए। अब पिछड़ा वर्ग अपनी किस्मत अपने हाथ से लिखने को मिशन 2019 के लिए निकल पड़ा है।
विज्ञापन

कौमी एकता पर गले मिल देंगे बधाई
सैन ने कहा कि कौमी एकता दिवस के दिन पिछड़ा वर्ग जाति के लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाएंगे। फिर, गले लगाकर बधाई देंगे। इस दिन दूध और जलेबी का प्रसाद भी बांटा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें