रोहतक। जिले के विश्वकर्मा क्रिकेट मैदान में खेले गए मैच में विश्वकर्मा क्रिकेट अकादमी एकादश ने हीरोज क्रिकेट अकादमी एकादश को 9 रन से हराया। आदित्य को मैन ऑफ द मैच व बेस्ट गेंदबाज और रणविजय अहलावत को बल्लेबाज चुना गया। आदित्य ने 80 रन व तीन विकेट लिए।
रणविजय अहलावत ने 157 रन बनाए। विश्वकर्मा एकादश ने आदित्य व रुद्रवीर की 144 रन की साझेदारी की बदौलत 35 ओवर में 273 रन बनाए। विश्वकर्मा एकादश की ओर से रुद्रवीर ने 83 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 101 रन बनाए। आदित्य ने 80 व आदर्श ने 36 रन बनाए। हीरोज एकादश की ओर से मेहान ने दो विकेट लिए।
हीरोज एकादश की टीम 35 ओवर में सात विकेट पर 264 रन ही बना सकी व विश्वकर्मा एकादश ने 9 रन से मैच जीता। हीरोज एकादश की ओर से रणविजय अहलावत ने 110 गेंदों पर 22 चौकों की मदद से 157 रन बनाए लेकिन टीम को जिता नहीं पाए। असीम ने 62 रन बनाए। विश्वकर्मा एकादश की ओर से आदित्य ने तीन विकेट लिए।