रोहतक। कलानौर खंड के विष्णु हत्याकांड में सुनवाई आखिरी चरण में पहुंच गई है। सोमवार को एएसजे कपिल राठी की अदालत में इनेलो के पूर्व विधायक बाली पहलवान सहित 16 आरोपी पेश हुए, जहां अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 13 मई की तिथि तय की है।
बसाना गांव के पूर्व सरपंच सीताराम राठी ने 2011 में कलानौर थाने में केस दर्ज कराया था। आरोप था कि महम के पूर्व विधायक बलबीर सिंह उर्फ बाली पहलवान साथियों के साथ कलानौर की अनाज मंडी पहुंचे। यहां झगड़ा होने पर राठी के साले व निगाना गांव निवासी विष्णु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी पूर्व विधायक ने तत्कालीन आईजी वी. कामराजा के कार्यालय में समर्पण किया था। पुलिस ने कई आरोपियों को क्लीन चिट दी तो पूर्व सरपंच सीताराम राठी ने इसका विरोध किया। मामला सेशन कोर्ट से हाईकोर्ट होते हुए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हाईकोर्ट ने सेशन कोर्ट को दोबारा याचिका की सुनवाई करने को कहा। तभी से एएसजे कोर्ट में केस की सुनवाई चल रही है।