फोटो : सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय स्कूल में हरियाणा स्कूल एजुकेशन ऑफिसर्स एसोसिएशन के जि
सोनीपत। हरियाणा स्कूल एजुकेशन ऑफिसर्स एसोसिएशन (एचएसईओए) के जिला अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए चुनाव रविवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया का संचालन एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संजीव दहिया के मार्गदर्शन व पर्यवेक्षक के रूप में पूजा नागपाल की देखरेख में किया गया।
चुनाव में सर्वसम्मति से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खानपुर कलां के प्राचार्य वीरेंद्र दहिया को एसोसिएशन का अध्यक्ष और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लाठ के प्राचार्य अनिल गोयल को महासचिव चुना गया। उपस्थित सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
कार्यक्रम में संजीव दहिया, अतुल खट्टर, पवन नैन, मनजीत कुमारी, विनोद कुमार, अनिल गोयल, वीरेंद्र कुमार सहित एसोसिएशन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। संवाद