फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक के विनय ने लगाई सबसे लंबी छलांग

Sat, 05 Nov 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
1500 मीटर की दौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल परिसर में चल रही 51वीं राज्यस्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन व्यवस्था में काफी सुधार रहा। शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे ही मैदान में खिलाड़ियों ने दौड़ना शुरू कर दिया। शाम 5:30 बजे तक भाला फेंक, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो आदि के मुकाबले हुए। इस दौरान दौड़, ऊंची कूद और डिस्कस थ्रो के करीब 12 खिलाड़ियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें मैदान के बाहर खड़ी स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस में तुरंत प्राथमिक चिकित्सा दी गई। हालांकि, शौचालय के लिए खिलाड़ियाें, टीम प्रभारियों और खेल अधिकारियों को काफी परेशान होना पड़ा। 
विज्ञापन


सुबह सात बजे ही खिलाड़ी मैदान में पहुंचने लगे। 5000 मीटर दौड़ के साथ अन्य खेलों की शुरूआत हुई। अंडर-14 में रोहतक के विनय ने सबसे ऊंची छलांग लगाई। जबकि 1500 मीटर में शंकर सबसे तेज दौड़कर पहले स्थान पर रहे। 400 मीटर रिले दौड़ में रेवाड़ी की जुड़वां बहनें ज्योत्सना और ज्योतिका का जलवा रहा। शनिवार सुबह सात बजे क्रास कंट्री के साथ मुकाबले शुरू होंगे। दोपहर 2 बजे के बाद विजेता खिलाड़ियों को इनाम राशि देने की प्रक्रिया शुरू होगी।
 
400 मीटर दौड़ में महेंद्रगढ़ की पिंकी प्रथम
अंडर-19 महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ में महेंद्रगढ़ की पिंकी पहले, कैथल की कमलजीत दूसरे, हिसार की सुनील कुमारी तीसरे और पलवल की कमलेश चौथे स्थान पर रही। इसी आयु वर्ग में पुरुष में जींद के मनीष पहले, सोनीपत के आशीष दूसरे, रोहतक के पंकज तीसरे और रोहतक के अंकुश चौथे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


अंडर-14 में जींद के अमित पहले, पंचकूला के अंकुश दूसरे, सोनीपत के मुकुल तीसरे ओर राई के अंकित चौथे स्थान पर रहे। इसके अलावा, लड़कियों के अंडर-19 चक्का फेंक में भिवानी की सीमा पहले, सोनीपत की अनीशा दूसरे, हिसार की तमन्ना तीसरे और सोनीपत की अनु चौथे स्थान पर रही।

लड़कों के अंडर-14 चक्का फेंक में हिसार के अंकित पहले, सोनीपत के अजय शर्मा दूसरे, रोहतक के चिराग तीसरे और भिवानी के सक्षम चौथे स्थान पर रहे। अंडर-14 पुरुष वर्ग की ऊंची कूद मुकाबले में रोहतक के विनय पहले, जींद के रोबिन दूसरे, रोहतक के जितेंद्र तीसरे और भिवानी के हिमांशु चौथे स्थान पर रहे। जबकि ऊंची कूच में अंडर-19 में रेवाड़ी की रुबिना पहले, फतेहाबाद की रेखा दूसरे, भिवानी की कोमल तीसरे और जींद की कोमल चौथे स्थान पर रही। वहीं, पुरुष वर्ग में कैथल के रवि पहले, सोनीपत के रौनक दूसरे, सिरसा के आशीष तीसरे और फरीदाबाद के विकास चौथे स्थान पर रहे। 

रिले दौड़ में छाईं रेवाड़ी की बेटियां
अंडर-19 महिला वर्ग की 400 मीटर रिले दौड़ में रेवाड़ी की नूतन, जोत्सना, ज्योतिका और रुबिना पहले स्थान पर रही। जबकि भिवानी की रिचा, मूर्ति, प्रवीण कुमारी व निशा दूसरे और पानीपत की रेनू, माफी, मुकेश व निशा तीसरे और जींद की संगीता, सोनिया, कोमल व मीनू चौथे स्थान पर रहीं।

इसी वर्ग में अंडर-14 आयु वर्ग में हिसार की मंजू, तनू, पूजा व कल्पना पहले व जींद की तमन्ना, पूजा, अंजू व नेहा दूसरे, भिवानी की काजल, हेमा, अंजलि व सोनिया तीसरे स्थान पर रही। रेवाड़ी की आतिन, मनीषा, राखी व प्रवीण चौथे स्थान पर रही। अंडर-19 चक्का फेंक में अंबाला के अभय पहले, भिवानी के सौरव दूसरे, फतेहाबाद के गुरमीत तीसरे और पानीपत के जुबेर चौथे स्थान पर रहे। 

कैथल के अमित ने फेंका सबसे दूर भाला
अंडर-19 में भाला फेंक में कैथल के अमित पहले, सोनीपत के अमित दूसरे, भिवानी के रमेश तीसरे व झज्जर के रविंद्र चौथे स्थान पर रहे। इसी वर्ग में लड़कियों में झज्जर की नेहा पहले, कैथल की पूजा दूसरे, रोहतक की नीरज तीसरे व सोनीपत की पूजा चौथे स्थान पर रही। अंडर-19 पुरुष वर्ग की 110 मीटर बांधा दौड़ में पंचकूला के आकाश पहले, जींद के सोमबीर दूसरे, भिवानी के विकास तीसरे व कुरुक्षेत्र के हरप्रीत चौथे स्थान पर रहे।

अंडर-14 पुरुष वर्ग की 400 मीटर रिले दौड़ में करनाल के अनुज, मोहित, भारत व सूरज पहले व पंचकूला के सचिन, साहिल, अंकुश व हिम्मत दूसरे और रेवाड़ी के रोहित, नूपूर, दीपांशु व विशाल तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 पुरुष वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में रोहतक के शंकर पहले, फरीदाबाद के गौरव दूसरे, रेवाड़ी के नीरज तीसरे व रोहतक के रोहित चौथे स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग में लड़कियों में 1500 मीटर दौड़ में भिवानी की सोनिका पहले, रोहतक की मंजू दूसरे, भिवानी की पूजा तीसरे व जींद की सोनिया चौथे स्थान पर रही। 

पानीपत की मुकेश ने जीती 5000 मीटर दौड़
अंडर-19 महिला वर्ग 5000 मीटर दौड़ में पानीपत की मुकेश पहले, झज्जर की उमा दूसरे, राई की अंजलि तीसरे व महेंद्रगढ़ की शर्मिला चौथे स्थान पर रही। अंडर-19 पुरुष वर्ग की पांच किलोमीटर पैदल चाल में जींद के रविंद्र पहले, मेवात के जुनेद दूसरे, सिरसा के संजय कुमार तीसरे व भिवानी के राहुल चौथे स्थान पर रहे। इसी के अंडर-19 महिला वर्ग में भिवानी की मोनिका पहले, भिवानी की ही मोनिका दूसरे, हिसार की ज्योति तीसरे व जींद की मनीषा चौथे स्थान पर रही। 

अंडर-19 आयु वर्ग के लड़कियों की 100 मीटर बांधा दौड़ में हिसार की नान्ही पहले, भिवानी की नीलम दूसरे, भिवानी की मोनिका तीसरे व जींद की मीना रानी चौथे स्थान पर रही। अंडर-14 महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हिसार की कल्पना पहले, पंचकूला की आयुशी दूसरे, झज्जर की नेहा तीसरे व सिरसा की ज्योति चौथे स्थान पर रही। अंडर-19 पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में भिवानी के विकास, कृष्ण, अतुल व प्रवीण पहले व सिरसा के आशीष, हरदीप, गुरतेज व बलजीत दूसरे और जींद के साहिल, मनीष, सोमवीर व यशपाल तीसरे स्थान पर रहे।

राई के नमन ने जीती 80 मीटर की बाधा दौड़
अंडर-14 लड़कों की 80 मीटर की बाधा दौड़ में राई के नमन पहले,भिवानी के जितेंद्र दूसरे, राई के अंकित तीसरे व पंचकूला के अंकुश चौथे स्थान पर रहे। इसी वर्ग में लड़कियों में राई की निशा पहले, हिसार की मंजू दूसरे, भिवानी की हेमा तीसरे व रेवाड़ी की राखी चौथे स्थान पर रही।

अंडर-19 पुरुष वर्ग के ट्रिपल जंप में भिवानी के रविंद्र पहले, जींद के मनजीत दूसरे, सोनीपत के सचिन तीसरे व जींद के यशपाल चौथे स्थान पर रहे। जबकि महिला वर्ग में फतेहाबाद की रेखा पहले, हिसार की कंचन दूसरे, रेवाड़ी की अंजू कुमारी तीसरे व भिवानी की रिचा चौथे स्थान पर रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें