रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री महाविद्यालय में मंगलवार को एमए इतिहास के विद्यार्थियों ने फ्रेशर्स पार्टी की। इसमें एमए इतिहास के अंतिम वर्ष के छात्रों ने नए विद्यार्थियों का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा मुख्यातिथि रहे। कहा, विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों में भी भाग लेना चाहिए। युवाओं को भविष्य के बारे में सोचकर ही अपने आप को हर तरह से तैयार करना चाहिए। इस मौके पर विद्यार्थियों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विनय को मिस्टर फ्रेशर और आशु को मिस फ्रेशर चुना गया। इस मौके पर उपप्राचार्य और इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर भारद्वाज, पूनम गौतम, अंजू, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।