फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के साथ खेतों में फावड़ा चलाने वाले अब देश के लिए चलाएंगे मुक्का

Thu, 03 Sep 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के साथ खेतों में फावड़ा चलाने वाले हाथ अब देश का नाम रोशन करने के लिए मुक्का चलाएंगे। दरअसल रूस में खेली जाने वाली वर्ल्ड जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चयनित नौ बाक्सरों में से छह खिलाड़ी किसान परिवार से हैं।
विज्ञापन


रूस में होने वाली चैंपियनशिप में मणिपुर से वरुण सिंह, भिवानी से महेंद्र तंवर, भिवानी से सचिन, मणिपुर से एलेक्सजेंडर, उत्तराखंड से पवन गुररान, हिसार से नवीन बूरा, भिवानी से करण, दिल्ली से गौरव डबास, भिवानी से संदीप घणघस शामिल हैं।

 इनमें से करीब छह बॉक्सर अपने पिता के साथ खेतों में किसानी करते हैं। इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और लगन की दम पर वर्ल्ड चैंपियनशिप में जगह बनाई। इनमें दिल्ली के बरवाला के रहने वाले गौरव के पिता कुलदीप किसान है तो हिसार में घिराय गांव के रहने वाले नवीन के पिता जयवीर भी खेती करते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा भिवानी के महेन्द्र, करण, संदीप और सचिन भी कहते है कि वे भी अपने पिता के साथ खेतों में जाते हैं। खिलाड़ियों ने बताया कि हमेशा परिवार ने खेल के लिए साथ दिया। खेतों में काम के बाद जब समय मिलता तो वह अपने हुनर को निखारने के लिए लग जाते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें