फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया

Tue, 02 Sep 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
निजामपुर। गांव इस्लामपुरा में चौपाल में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

निरीक्षक शारदा ने नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित किया और नशे के विभिन्न प्रकारों व उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्तर पर नशे से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी बताया कि नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति और उनके परिवारजन किस प्रकार पुलिस और अन्य संबंधित संस्थाओं से मदद प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को सही दिशा दिखाने और उन्हें एक स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद कर सकते हैं। निरीक्षक शारदा ने युवाओं को नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें