फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ग्रामीण पहुंचे लघु सचिवालय, प्रशासन से की मुआवजे की मांग

Tue, 05 Nov 2024 09:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
05jjrp01- साल्हावास। उपायुक्त से मिलने पहुंचे ग्रामीण। जागरूक पाठक
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव खानपुर खुर्द व खानपुर कलां के किसान बारिश के कारण नष्ट हुई फसल के नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा की मांग की। वहीं, प्लांट में गई जमीन का कोर्ट केस के बाद आदेशानुसार दोबारा मुआवजा मिलने से वंचित रहे किसान भी लघु सचिवालय पहुंचे और जिला उपायुक्त, डीआरओ से गुहार लगाई।
विज्ञापन

खानपुर खुर्द के सरपंच कृष्ण कुमार, सोमबीर, आनंद, बलजीत, चैना, सुनील उर्फ चूरु, रण सिंह, बलराम ने बताया कि पावर प्लांट की स्थापना के दौरान जिन किसानों की जमीन प्लांट में गई थी, उन्हें सरकार की ओर से मुआवजा दिया गया। इसके बाद वर्ष 2021 व 22 में जिन लोगों ने दोबारा से केस दायर किया, उन्हें नियमानुसार 2023 में फिर से मुआवजा दिया गया। इस दौरान जिन लोगों ने केस दायर नहीं किया, वे जमीन जाने के बदले मुआवजा मिलने से वंचित रह गए।
वर्ष 2023 में मुआवजे से वंचित खानपुर खुर्द व खानपुर कलां के लगभग 200 किसानों ने डीआरओ को अपील की हुई है, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी मुआवजा नहीं मिला है न ही फाइलों में किसी प्रकार की मूवमेंट हुई है। इस दौरान किसानों ने बारिश के कारण नष्ट हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाने व मुआवजे की भी मांग की, जिस पर अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए बताया कि क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने की मांग भेजी हुई है। क्षतिपूर्ति पोर्टल खुलते ही, किसान अपने नुकसान को क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्शाएं। इसके बाद प्रशासन की ओर से उसकाे वैरिफाई करवाकर आगे की प्रकिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें