फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: धामड़ के मनीष हत्याकांड में गांव का युवक गिरफ्तार

Fri, 18 Apr 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सदर पुलिस ने धामड़ गांव में हुए मनीष हत्याकांड में गांव के युवक रवि को गिरफ्तार किया है। वीरवार को एक दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

सीआईए द्वितीय प्रभारी एसआई सतीश कादयान ने बताया 8 फरवरी 2025 को रिठाल नहर के पुल पर दो युवकों को गोली मारी गई थी। घायल मनीष व सौरभ को पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां मनीष की मौत हो गई। सदर थाने में सौरभ की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि वारदात के दिन दोपहर करीब साढे़ 3 बजे सौरभ व मनीष अपने गांव से रिठाल पुल पर जेएलएन नहर से पानी लेने गए थे। वहां तीन गाड़ियां खड़ी थीं। आरोप है कि गाड़ियों में सवार मनदीप, आशीष, साहिल, रवि, रोहन, दीपक व अन्य युवकों ने सौरव व मनीष पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। गोली लगने से घायल मनीष ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी रवि निवासी धामड को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया है। साथ ही केस में छह आरोपियों को पहले काबू किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें