फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गांव की हरेक गतिविधि का ध्यान रखें ग्राम प्रहरी

Tue, 30 Apr 2024 05:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस लाइन में सोमवार को जनरल परेड के दौरान पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान वर्दी तथा शस्त्र अभ्यास का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों को पैटर्न की वर्दी पहनने व अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने तैनाती क्षेत्र में प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखें। इस दौरान पुलिस उपायुक्त ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस विभाग में सूचनाओं का एक महत्वपूर्ण अंग है। आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए प्रत्येक ग्राम प्रहरी को अपने-अपने क्षेत्र कि प्रत्येक गतिविधि पर नजर होनी चाहिए। प्रत्येक ग्राम प्रहरी को पता होना चाहिए कि उसके क्षेत्र में कौन नशीला पदार्थ बेचता है और कौन अवैध हथियार रखता है। गांव और वार्ड में कौन दबंग हैं, कौन किस बदमाश और अपराधियों व असामाजिक शरारती तत्वों से संबंध रखता है। इसकी जानकारी रखें। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं व सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइन एरिया में साफ सफाई व स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें