झज्जर। सर्व कर्मचारी संघकी बैठक पुरानी तहसील रोड पर हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान रामबीर ने की। बैठक का संचालन ब्लाक बहादुरगढ़ प्रधान बिजेंद्र सैनी ने किया। बैठक में मुख्य एजेंडे रखते हुए जिला प्रधान रामबीर ने बताया सभी रोहतक लोकसभा उम्मीदवारों को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा कर्मचारियों की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही संघ गांव व शहर में सभी कर्मचारियों द्वारा चुनाव के समय पर्चा वितरण करने का काम करेगा व लोगों को चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना और अपना वोट का अधिकार प्राप्त करने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने काम करेगा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एक मई को 12 बजे उपायुक्त कार्यालय झज्जर पार्क में मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बैठक में जयपाल गुड्डा, दीपक यादव, विष्णु जांगड़ा, मास्टर रमेश जाखड़, योगेश, राकेश, सुंदर लाल, पंकज, आशीष, देवेन्द्र, कृष्ण कुमार, जयबीर, रामदर्शन, सरोज दुजाना, श्रीभगवान, यशपाल मौजूद रहे।