फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विकास ने बचने की जद्दोजहद की थी, आरोपी के हाथ पर चाकू लगने, रस्सी खींचने के निशान

विज्ञापन
8-मृतक विकास। फाइल फोटो - फोटो : बीएसए कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदा​धिकारी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन

विज्ञापन

योजना बनाकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी दीपक घर पर छोड़ गया था मोबाइल फोन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। सिंहपुरा कलां के विकास हत्याकांड में गिरफ्तार दोस्त सिंहपुरा खुर्द निवासी दीपक को सीआईए (अपराध जांच शाखा) प्रथम ने अदालत में पेशकर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। जांच में आरोपी दीपक के हाथ पर चाकू लगने व रस्सी खींचने के निशान मिले हैं।
इससे साफ है कि हत्या के समय विकास से बचने के लिए मुकाबला किया। रविवार को सिंहपुरा कलां निवासी सुरेश ने बहुअकबरपुर थाने में बेटे के लापता होने की शिकायत दी थी।
विज्ञापन

हत्या के बाद घर जाकर सो गया दीपक, दो दिन बंद रखा फोन
विकास के मामा दलबीर ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपी दीपक को कॉल की। उसने कॉल रिसीव करते हुए कहा कि घर पर सो रहा हूं। उससे पूछा कि विकास कहां है। उसने ठोस जवाब नहीं दिया। तब मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दीपक से पूछताछ की लेकिन उसने ठोस जवाब नहीं दिया। सीआईए पुलिस ने पूछताछ की तो वारदात से पर्दा उठा। जांच में पता चला है कि आरोपी का मोबाइल फोन दो दिन बंद रहा।
....
दीपक की कहानी से मेल नहीं खा रहे पुलिस के तथ्य
सीआईए प्रथम जांच कर रही है कि आरोपी ने अकेले हत्याकांड को अंजाम दिया या कोई अन्य भी केस में शामिल हैं। बताया जा रहा है जो कहानी आरोपी बता रहा है उससे तथ्य मेल नहीं खा रहे हैं। वारदात रंजिश के चलते अंजाम दी गई या कोई प्रेम प्रसंग तो नहीं है। पुलिस इसके सवाल भी ढूंढ रही है।
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी दीपक को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी को न केवल घटनास्थल पर लेकर जाया जाएगा बल्कि गहन पूछताछ होगी। -इंस्पेक्टर कुलदीप कादियान, प्रभारी सीआईए प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें