फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज का स्वास्थ्य ठीक नहीं, इसलिए नहीं दी दूसरे हलके की जिम्मेदारी : पंवार

Sat, 02 Aug 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का कहना है कि परिवहन एवं बिजली मंत्री अनिल विज पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनके ऊपर न केवल अंबाला की जिम्मेदारी है बल्कि उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं चल रहा है, इसलिए उनको दूसरे हलके की जिम्मेदारी नहीं दी गई। पंवार शनिवार को स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद हारे हुए प्रत्याशियों को नीचा दिखाना नहीं बल्कि हलकों में विकास कार्य करवाना है। लोगों की समस्याओं का सही ढंग से समाधान हो सके। सरकार ने विपक्ष के विधायकों को विकास कार्यों के लिए 3-3 करोड़ रुपये दिए हैं। साथ ही, 75 किलोमीटर तक सड़क बनवाने के लिए बजट दिया है।
विपक्ष के विधायकों को यह जनता के सामने बताना चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री व विदेश मंत्रालय बारीकी से हालात पर नजर रखे हुए हैं। सरकार चाहती है कि दूसरे देशों पर निर्भरता कम की जाए इसलिए स्वदेशी निर्माण पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी हथियारों ने ऑपरेशन सिंदूर में ताकत दिखाकर साबित कर दिया है कि भारत अब आत्मनिर्भर बन चुका है। अब देश हथियार दूसरे देशों को निर्यात भी कर रहा है।


मंत्री ने अंधेरे में भाषण जारी रखा
पंचायत मंत्री जब किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में बता रहे थे, तभी बत्ती गुल हो गई। मंत्री ने एक मिनट तक अंधेरे में अपना भाषण जारी रखा। बाद में बिजली आ गई। सब डिवीजन नंबर एक के एसडीओ योगेश का कहना है कि कृषि विज्ञान केंद्र ऑफिसर कॉलोनी के फीडर के तहत आता है जिसके रिकाॅर्ड में कार्यक्रम के दौरान बिजली कट की कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें