दिल्ली रोड पर रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर की ओर से आयोजित कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ करते मुख
रोहतक। रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर की ओर से दिल्ली रोड स्थित निजी होटल में पांचवां स्थापना दिवस मनाया गया। विजय तायल को प्रधान, नीतिन तायल को सचिव व विकास कंसल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। स्थापना दिवस में मुख्य अतिथि राजेश जैन, गेस्ट ऑफ ऑनर डाॅ. रवि गुगनानी, मोनिका गुगनानी व डाॅ. राजेश राजपूत रहे। डाॅ. राजेश राजपूत ने शुगर की बीमारी के बारे में जानकारी दी। डाॅ. विजय कोहली ने हृदय रोग के बारे में जानकारी दी। कहा कि इसमें वजन, खाना-नान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। क्लब की ओर से नरेश जैन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड दिया गया है। इस अवसर पर डाॅ. चंद्र गर्ग, राजीव बेरीवाल, दीपक जिंदल, राजीव जैन, दिनेश तायल, अनिल बंसल, संजय गोयल, बालकिशन, विनोद सैनी व कुलदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद