रोहतक। विजय नगर हत्याकांड मामले में वीरवार को सुनवाई हुई। एएसजे डॉ. गगनगीत कौर की अदालत ने आरोपी पक्ष की लगाई गई याचिका पर 29 नवंबर को सुनवाई का समय दिया है। अब अदालत में शिकायतकर्ता के बयान दर्ज होंगे।
अधिवक्ता सुशील पांचाल ने बताया कि अदालत ने केस की सुनवाई करते हुए आरोपी पक्ष की दरखास्त का निपटारा किया। इसके लिए लगातार सुनवाई की गई। शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार के बयान दर्ज होने की प्रक्रिया अगली सुनवाई पर शुरू होगी। इससे केस का ट्रायल भी शुरू हो जाएगा।
बता दें कि विजय नगर में 27 अगस्त 2021 को प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान, पत्नी बबली, बेटी नेहा उर्फ तमन्ना व बबली की मां रोशनी की घर में ही सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए बबलू के इकलौते बेटे 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया। इसके बाद से केस अदालत में विचाराधीन है।