फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआई में कोरोना को लेकर सतर्कता बढ़ी, सी-ब्लॉक में बिना मास्क प्रवेश नहीं

विज्ञापन
02सीटीके37...पीजीआई में मास्क लगा इलाज करते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआई) में कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। सी-ब्लॉक में बिना मास्क प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सोमवार को 10 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई, जबकि रविवार को यह संख्या 15 थी। राहत की बात यह रही कि सभी मरीजों की रैपिड एंटीजन जांच रिपोर्ट सामान्य पाई गई।
विज्ञापन

आपातकालीन विभाग के सी-ब्लॉक को विशेष रूप से कोरोना संदिग्ध मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है। मरीजों के उपचार के साथ ही यहीं कोरोना की जांच भी की जा रही है। प्रशासन ने संक्रमण की रोकथाम के लिए सुरक्षा उपायों को और सख्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें