फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डी पार्क अग्निकांड के पीड़ितों को आज मिल सकते हैं 10-10 लाख के चेक, सुबह आएंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। डी पार्क अग्निकांड के जान गंवाने वाले जूता व्यापारी व दो कर्मचारियों के परिजनों को सोमवार सुबह 10-10 लाख के चेक मिल सकते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हेलिकॉप्टर से रोहतक पहुंच रहे हैं। यहां वह डी पार्क पर पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात करेंग। साथ ही अग्निकांड के 20 प्रभावितों की सूची तैयार कर सरकार को भेज दी गई है। इन्हें भी जल्द ही मुआवजा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मुख्यमंत्री रोहतक आ रहे हैं। वह सुबह 9:40 पर बाबा मस्तनाथ इंजीनियरिंग कॉलेज में हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां से वह 11 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। सीएम रोहतक में करीब एक घंटे 20 मिनट रुकेंगे। इस बीच वह पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के साथ मौके का मुआयना कर पीड़ितों को राहत राशि का चेक प्रदान कर सकते हैं।
इसके अलावा रविवार को मुआवजे के लिए 20 पीड़ितों की सूची तैयार हुई है। इसमें दस दुकान मालिक हैं। शेष में तीन दुकानों के किरायेदार, तीन रहेड़ी चालक व चार वाहन मालिक शामिल हैं। इनके बैंक खाता नंबर के साथ रद्द चेक जमा करा दिए गए हैं। इससे जल्द ही मुआवजा राशि पीड़ितों को मिलने की आस बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें