रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत गौकर्ण मंडल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा। इस कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गीता आलयाण ने की। प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष रेनू डाबला मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहीं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन सदैव सेवा, समर्पण व राष्ट्रहित की भावना से कार्य करता है। इस अवसर पर मंडल प्रभारी सुखबीर चंदेलिया सहित कई पार्षदों ने अपने विचार रखे। मंडल महामंत्री मोहन आर्य और राकेश समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी इसमें हिस्सा लिया।