रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विवि में वीरवार को कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल व पीजीआई निदेशक डॉ. एसके सिंघल को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक दिनेश मुद्गल, भाजपा जिला शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक रविंदर, कर्मवीर सैनी व रिटायर्ड सेना अधिकारी उमेद सिंह ने दिया।
विज्ञापन
एक माह में तीन ब्रेन डेड मरीजों से अंगदान करवाकर 19 लोगों को नया जीवन देने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में अंगदान-महादान के नारे गूंजे। दिनेश मुद्गल ने कहा कि संकल्प है कि हर गांव, हर वार्ड, हर स्कूल में जाकर लोगों को अंगदान की शपथ दिलाएंगे।
जिला सह संयोजक रविंदर ने कहा कि कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल और उनकी पूरी टीम ने 19 लोगों की जान बचाने का महान कार्य किया है। इस अवसर पर कुल सचिव डॉ. रूप सिंह, डीन डॉ. अशोक चौहान, डीन एकेडमिक अफेयर डॉ. एमजी वशिष्ठ व अन्य उपस्थित रहे।