35-रोहतक में पौधरोपण करते विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री रुपेश व अन्य। स्रोत परिषद
रोहतक। पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को लेकर विश्व हिंदू परिषद की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवनियुक्त जिला सह मंत्री रुपेश के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव मलिक ने की। इस दौरान विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए। कार्यक्रम में केशव, कमल सुनेजा, आदित्य, प्रिंस और राजकुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
-