फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भले ही मेडल नहीं मिला लेकिन सीखने को बहुत कुछ मिला : संजना

विज्ञापन
25-भारोत्तोलन ​खिलाड़ी संजना
विज्ञापन
रोहतक। जिले की बेटी संजना ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की भारोत्तोलन स्पर्धा में 29 जुलाई को हार के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। फोन पर बातचीत में संजना ने कहा कि पदक नहीं जीत पाने की निराशा जरूर है, लेकिन ग्लासगो में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने बताया कि यहां कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से मिलने और उनके अनुभव जानने का मौका मिला, जो भविष्य में काम आएगा।
विज्ञापन

संजना ने कहा कि वह हिम्मत नहीं हारेंगी और भारत लौटते ही एशियन गेम्स की तैयारी शुरू कर देंगी। उनका लक्ष्य एशियन गेम्स में देश के लिए पदक जीतना है। उन्होंने बताया कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में एशियन गेम्स के लिए कैंप शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें