फोटाे06सीटीके05 वेंडिंग मशीन की स्थापना के बाद इनर व्हील क्लब की सदस्य।स्रोत क्लब
रोहतक। महिलाओं को जरूरी स्वच्छता उत्पादों को उपलब्ध कराने और नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इनर व्हील क्लब की सदस्य शिखा जैन की ओर से सेशन कोर्ट, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विभाग में विशेष वेंडिंग मशीन स्थापित की। उन्होंने बताया कि इस वेंडिंग मशीन का उद्देश्य महिलाओं को जरूरी स्वच्छता उत्पादों की आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित करना है। ताकि इससे उन्हें सम्मान और सुविधा मिल सके। क्लब के सदस्यों ने समाज से आग्रह किया कि वे इस तरह की पहल का समर्थन करें और महिलाओं के लिए एक बेहतर और स्वस्थ वातावरण बनाने में सहयोग दें। इसके लिए डॉ. वीना कौशिक, शिल्पी जैन व सिल्की बंसल ने योगदान दिया।