फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पांच घंटे तक फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
फोटो: 25रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनीपुर चौक के पास टूटे रोड को सुधारते एनएचएआई कर्मचा
विज्ञापन
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनीपुर चौक के पास हल्की बारिश के कारण ही चारों तरफ से सड़क मार्ग टूट गया है। इससे लगभग पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे लगभग पांच घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे और औद्योगिक क्षेत्र से गुजरने लगे, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन

सड़कों की रोड़ी निकलने से हालात खराब हो रहे हैं। आने जाने में कंपनी कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यातायात अवरुद्ध होने की जैसे ही जानकारी पुलिस को मिली तो जेसीबी की सहायता से जाम खुलवाया गया। लोगों ने बताया कि बारिश के कारण हाइवे क्षतिग्रस्त हो गया है। बनीपुर चौक स्थित दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ओवरब्रिज का काम चल रहा है, जिससे जाम की समस्या बनी हुई है।
नरेश कुमार ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है तथा भिवाड़ी से माल लेकर जयपुर की तरफ जा था। लगभग 4 घंटे तक जाम में फंसा रहा, जिससे उन्हें माल पहुंचाने में देरी हुई। दिनेश, अजीत ने बताया कि जाम लगने के कारण वाहन कृषि विश्विद्यालय के सामने से गुजरने लगे हैं, जिससे वहां भी गहरा गड्डा बन गया है। वाहन औद्योगिक क्षेत्र के सड़कों पर से गुजर रहे हैं। कंपनी कर्मियों को ड्यूटी पर पहुंचने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें