फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिले में 20 से ज्यादा डेंजर जोन, मौत के कटों से भर्राटा भर रहे वाहन

विज्ञापन
12 रोहतक के सोनीपत रोड हाईवे पर भालौठ में अवैध कट पर न चेतावनी बोर्ड व सफेद पड़ी (बाईं ओर)। - फोटो : samvad
विज्ञापन
रोहतक। जिले के राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख मार्गों पर बने अवैध कट और अंधे मोड़ राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। पड़ताल में सामने आया कि चिह्नित 20 से अधिक डेंजर जोन में आज भी अवैध कट मौजूद हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-हिसार हाईवे पर खरावड़, बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी और महम क्षेत्र में डिवाइडर तोड़े गए हैं जबकि कलानौर मार्ग, लाखनमाजरा भगवतीपुर और भालौठ के पास बने कट व मोड़ हादसों का कारण बन रहे हैं। पिछले एक साल से अवैध कट हटाने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी है। वहीं, स्टेट हाईवे को लेकर लोक निर्माण के विभाग के कार्यकारी अभियंता अरुण कुमार का कहना है कि सुरक्षा उपकरणों को लगाने की प्रक्रिया धुंध से पहले तेजी से पूरी की जा रही है। साथ ही चिह्नित गंभीर मार्गों को सुधारा जा रहा है।

शहर में स्थिति और खराब
एसएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) की सड़क की सड़कों पर गड्ढों के बीच वाहन चालकों को संभलकर चलना पड़ता है। शहर आउटर बाईपास से धड़ल्ले से अवैध कटों से वाहनों का आवागमन जारी है। उधर, सनसिटी की ओर कई मार्ग जाते हैं लेकिन कोई स्पीड ब्रेकर भी नहीं है।
विज्ञापन


न चेतावनी बोर्ड लगा न सफेद पट्टी
राजीव गांधी स्टेडियम मार्ग, दिल्ली बाईपास से रुपया चौक तक हर मोड़ पर हादसे का डर बना रहता है। लाइव पड़ताल में देखा गया कि दुपहिया वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां गलत दिशा से आकर सीधे इन कटों से हाईवे की मुख्य लेन में घुस रहे हैं। मौके पर न तो 100 मीटर पहले चेतावनी बोर्ड लगा है और न ही रंबल स्ट्रिप्स या ब्लिंकर लाइटें हैं। यही नहीं थर्मो-प्लास्टिक सफेद पट्टियां तक गायब हैं।

वर्जन
शहर की कई मुख्य सड़कों को सुधारा जा चुका है। कुछ कटों को बंद किया जा चुका है। शेष कटों को जल्द बंद करवाया जाएगा।
जगमाल सोलंकी, कार्यकारी अभियंता, एचएसवीपी।

अगर कहीं पर अवैध कट है तो उन्हें तुरंत बंद किया जाए या फिर स्पीड बनाकर विभाग की ओर से सफेद पट्टियां लगाई जाए ताकि हादसों पर नियंत्रण पाया जा सके।
कदम सिंह अहलावत, ऑल सेक्टर्स संयोजक, आरडब्ल्यूए।

12 रोहतक के सोनीपत रोड हाईवे पर भालौठ में अवैध कट पर न चेतावनी बोर्ड व सफेद पड़ी (बाईं ओर)।- फोटो : samvad

12 रोहतक के सोनीपत रोड हाईवे पर भालौठ में अवैध कट पर न चेतावनी बोर्ड व सफेद पड़ी (बाईं ओर)।- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें