फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नया सफर योजना का लाभ उठाएं वाहन मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डीसी वर्षा खांगवाल ने वाहन मालिकों से पुराने वाहनों की बजाय आधुनिक परिवहन अपनाने और नया सफर योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने में सभी की भागीदारी जरूरी है। डीसी सोमवार को अधिकारियों की बैठक में योजना की समीक्षा कर रही थीं।
विज्ञापन

जिला परिवहन अधिकारी रवीश हुड्डा ने योजना के प्रावधानों, पात्रता और लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थियों को ईंधन कूपन के माध्यम से प्रतिमाह 1,200 से 4,800 रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।डीसी ने स्कूल वाहनों की जांच करने और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के नियमानुसार चालान किए जाएं। साथ ही, ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों की जांच के भी निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें