महेंद्रगढ़। एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के चलते दिल्ली, जयपुर सहित अन्य मंडियों से फलों व सब्जियों की आवक कम हुई है जिससे सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं। बारिश के चलते स्थानीय उपज भी प्रभावित हुई है।
मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं होने से सब्जियाें के दामों में 10 से 20 रुपये की वृद्धि हो गई है। सब्जी विक्रेताओं कहना है कि बारिश के कारण हरियाणा में कई स्थानों पर जलभराव हो गया है।
इसके चलते हरियाणा, दिल्ली व जयपुर जैसी बड़ी मंडियों से आपूर्ति प्रभावित हो रही है। जो आपूर्ति आ रही है उनमें से अधिकांश सब्जी खराब निकल आती है। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, नासिक, दिल्ली व प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आने वाली सब्जियों के दामों में 10 से 20 रुपये बढ़ातेरी हुई है। महेंद्रगढ़ मंडी में मध्यप्रदेश व गुजरात से नींबू, राजस्थान से टिंडा, घीया, खीरा, फूल गोभी, गुजरात से शिमला मिर्च, नासिक से प्याज, हरियाणा व पंजाब से आलू तथा बैंगन, पालक की आपूर्ति होती है।
-
बारिश की वजह से सब्जियों के दामों में बढोतरी
सब्जी एक सप्ताह पहले अब
टिंडा 60 80
खीरा 40 50
शिमला मिर्च 80 100
घीया 20 40
फूल गोभी 80 100
परमल 20 40
आलू 15 20
प्याज 20 30
नींबू 80 120
तोरु 40 60
लहसुन 100 120
मूली 60 80
-
बारिश होने की वजह से हरियाणा के अनेक स्थानों पर जलभराव हो गया है। इसकी वजह से सब्जी मंडी में आवक कम हो गई है। इसकी वजह से 10 से 20 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है।- सुनील सैनी
-
बारिश के वजह से कच्ची सब्जियों के दामों में उछाल आया है। अगर एक सप्ताह तक ऐसी ही बारिश होती रही तो सब्जियों के दामों में ओर उछाल आने की संभावना है। इसके अलावा खेतों में पानी भर जाने के कारण अधिकांश पालक खराब पहुंच रही है।- संदीप सैनी