रोहतक। 10 दिन से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। इससे रसोई घर का बजट बिगड़ गया है। बारिश के कारण सब्जियों की फसल खराब हो गई है। प्याज, टमाटर, गोभी, शिमला मिर्च ज्यादातर सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। पहले टमाटर की कीमत 40 रुपये प्रति किलो थी, अब 60 रुपये में मिल रहा है। प्याज 50 रुपये प्रति किलो था, अब 10 रुपये प्रति किलो दाम बढ़ गए हैं। सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सब्जियां आमजन की पहुंच से बाहर होती जा रही है।
सब्जियों के दाम प्रति किलो
सब्जी पहले अब
गोभी 70 से 80 रुपये 120 रुपये
शिमला मिर्च 70 से 80 रुपये 120 रुपये
प्याज 50 रुपये 60 रुपये
टमाटर 40 रुपये 60 रुपये
पिछले चार दिन में सब्जियों के दामों में इजाफा हुआ है। ज्यादातर सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है।
राकेश सैनी, दुकानदार
बारिश के बाद एकदम से सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इससे ग्राहकी में भी कमी आई है। लोगों को बढ़ती महंगाई के कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
जोगिंद्र गुप्ता, दुकानदार