फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में बड़ी सब्जी मंडी आज से बंद

Tue, 03 Dec 2013 07:18 PM IST
सोनीपत/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू सब्जी मंडी की जमीन की चारदीवारी गिराकर मंदिर का गेट का निर्माण कार्य शुरू कराने के विरोध में मंडी चार दिसंबर से अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगी। यह फैसला दी सोनीपत फल एवं सब्जी कमीशन एजेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एक बैठक कर किया। चारदीवारी गिराकर मंदिर के गेट का निर्माण कार्य श्री सैन भक्त मंदिर सभा एवं धर्मशाला द्वारा करवाया जा रहा है।
विज्ञापन



पदाधिकारियों ने 24 नवंबर को जिला उपायुक्त के हस्तक्षेप के बावजूद समिति द्वारा दीवार गिराकर मंदिर का गेट बनाने का आरोप लगाया। एसोसिएशन पदाधिकारियों द्वारा निर्णय लिया गया कि जब तक प्रशासन गिराई गई चारदिवारी का निर्माण नहीं कराता तब तक मंडी में काम बंद रहेगा।


एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित खत्री ने बताया कि सैन समाज के लोग मंडी की भूमि पर नाजायज तरीके से मंदिर व धर्मशाला का निर्माण कार्य करवा रहे हैं। सरकार द्वारा सात अक्तूबर को मंडी क्षेत्र की चारदीवारी के लिए काम शुरू कराने के आदेश हुए थे। जब मुख्य गेट के पास ईंटें डलवाकर काम शुरू कराया गया तो श्री सैन भक्त मंदिर सभा एवं धर्मशाला समिति के सदस्यों ने विरोध किया। ललित खत्री ने बताया कि इसके बाद सब्जी मंडी कमेटी ने प्रशासन को मामले से अवगत कराया और चारदीवारी कराने के लिए सहयोग की मांग की। उन्होंने बताया कि उपायुक्त ने मौके पर आकर मामले में हस्तक्षेप किया और चारदीवारी कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन




मंडी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मंदिर व धर्मशाला के पदाधिकारी सरकार के नुमाइंदे की शय पर उनके काम में दखल दे रहे हैं । इसलिए मंडी के पदाधिकारियों और आढ़तियों ने बैठक कर निर्णय किया कि जब तक उनकी समस्या का हल नही होता सब्जी मंडी का कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगा। बैठक में महेंद्र सैनी, विकास जैन, देशराम, शिवकुमार जयचंद सैनी, इंद्रप्रकाश गुप्ता, ला. मोहन लाल कुच्छल, हरनाम चोपड़ा, नरेंद्र बल्हारा, राजकुमार खत्री, प्रमोद, राजेश, संजय, शिवदयाल सचदेवा, कंवर सिंह, दिनेश, गोरधन दास, रामेश्वर दास, जगदीश सैनी, गोविंद और बालूराम मौजूद रहे।



मंडी बंद होने से लोगों पर भी प्रभाव
अनिश्चितकाल के लिए सब्जी मंडी के बंद होने पर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस समय सीजन होने के कारण सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना उन परिवारों को करना पड़ेगा, जिनके घरों में शादी होनी हैं। आमतौर पर घरों में एकाध दिन की सब्जियां तो रखी होती हैं लेकिन शादी और अन्य समारोह के लिए सब्जियां समारोह के दिन ही खरीदनी पड़ती हैं। सब्जी मंडी बंद रहने के कारण इन परिवारों को सब्जी खरीदने के लिए दिल्ली, खरखौदा, गन्नौर, पानीपत और गोहाना आदि मंडियों का रास्ता देखना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें