फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वेदा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद (वि)। वेदा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श बाल मंदिर उच्च विद्यालय, नरवाना में हुआ, जिसमें ब्लॉक के कई प्रतिष्ठित स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। वेदा इंटरनेशनल के विद्यार्थियों ने भारी अंकों के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्राचार्या सिल्की चोपड़ा ने कहा कि प्रतियोगिता की तैयारी की जिम्मेदारी प्रबंध निदेशक ने स्वयं संभाली थी। विद्यार्थियों की मेहनत और बेहतर तैयारी का परिणाम लगातार दूसरी जीत के रूप में सामने आया है। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें