फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर विद्यालयों में 18 दिनों तक चलेंगी विभिन्न गतिविधियां

Mon, 11 Nov 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर विद्यालय स्तर से राज्य स्तरीय तक 18 दिन तक चलने वाले कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। इसको लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व जिला परियोजना समंवय को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

28 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले महोत्सव में स्कूली विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव के तहत निबंध लेखन, गीता श्लोकोच्चारण, भाषण, संवाद, प्रश्नोत्तरी और पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जहां स्कूली बच्चे गीता के बारे में अपना ज्ञान लिखकर साझा करेंगे। गीता के श्लोकों का उच्चारण कर विद्यार्थी जनमानस को गीता का संदेश भी देंगे। गीता पर आधारित भाषण भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

विद्यार्थियो को बनाए गए दो वर्ग
मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुनील गौरा ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव के तहत प्रथम चरण में विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता होगी। विजेता प्रतिभागी खंड स्तर पर शामिल होंगे। इसके बाद जिला स्तर पर विजेता रहने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर हिस्सा ले सकेंगे। इन प्रतियोगिताओं के समितियों का गठन किया जा चुका है। महोत्सव में निजी व सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इसके लिए दो श्रेणियां बनाई गई है, जिसमें प्रथम कक्षा छह से कक्षा आठ तक तथा दूसरे में कक्षा नौ से कक्षा 12वीं के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। गीता जयंती महोत्सव में निबंध लेखन, गीता श्लोकाचारण, भाषण, संवाद, प्रश्नोत्तरी और पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी, जिसमें आवश्यक नियम व शर्तें लागू रहेगी।
विज्ञापन



यह रहेगा प्रतियोगिताओं का शेड्यूल
विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता - 18 से 23 नवंबर

खंड स्तरीय प्रतियोगिता - 25 से 27 नवंबर

जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं - 28 से 30 नवंबर
राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं - 09 से 11 दिसंबर

ये रहेगा पुरस्कार
खंड स्तर पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 1100 रुपये, दूसरे स्थान पर 750 रुपये, तीसरे स्थान पर 500 रुपये तथा सांत्वना पुरस्कार 100 रुपये दिया जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपये, दूसरे स्थान पर 15 सौ रुपये, तीसरे स्थान पर 11 सौ रुपये तथा सांत्वना पुरस्कार 500 रुपये दिया जाएगा। वहीं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 51 सौ रुपये , दूसरे स्थान पर 31 सौ रुपये, तीसरे स्थान पर 21 सौ रुपये तथा सांत्वना पुरस्कार एक हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

ये टीमें की गई गठित
विद्यालय स्तर पर विद्यालय मुखिया प्रतिभागियों की संख्या अनुसार कमेटियों का करेंगे गठन। खंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से बनाई गई कमेटियां होंगी। जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी या डाइट प्राचार्य, 6 भाषा विशेषज्ञ, एक सहायक परियोजना संयोजक शामिल होगा। वहीं राज्य स्तरीय पर अतिरिक्त निदेशक वरिष्ठ शिक्षा विभाग, निदेशक एससीईआरटी गुरुग्राम, आठ भाषा विशेषज्ञ शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें