संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल के तत्वावधान में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के 1500 मीटर फ्री स्टाइल अंडर-19 में दिल्ली पब्लिक स्कूल, वसंत कुंज के वंश सुहाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बाल भारती पब्लिक स्कूल पीतमपुरा के दक्षित ने द्वितीय व डीपीएस नाॅर्थ के सृजन नाथ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले अंडर-11 में सेंट बरीटोज अकादमी चेन्नई के योगानिथी नेेटसन ने प्रथम, डीपीएस गुरुग्राम के हिमाक्ष शर्मा ने द्वितीय व विभग्योर हाई स्कूल के ईशान पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभागियों को बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा और खेलों के संतुलित विकास को सदैव प्राथमिकता देता है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को केवल प्रतिस्पर्धा ही नहीं सिखाते बल्कि टीमवर्क और खेल भावना का भी संस्कार देते हैं।
रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं शिवानी कटारिया मुख्य अतिथि रहीं। पैरा ओलंपिक खिलाड़ी हिमांशु नांदल गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे। प्रो. सुनीता सैनी ने अतिथियों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव मनोज हुड्डा ने किया। इस अवसर पर प्रो. विनीता हुड्डा, खेल निदेशक डाॅ. शकुंतला बेनीवाल, जगदीप सिंह आहलूवालिया, सुरेश देसवाल, डाॅ. स्वाति सिंह, प्रो. दिव्या मल्हान और प्रतिभागी टीमों के इंचार्ज एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
यह रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
200 मीटर अंडर-14 इंडिविजुअल मेडले में द लैंडमार्क स्कूल बिडराहैल्ली के जस सिंह ने प्रथम, वेलाम्मल वीआईडी तमिलनाडु के आर्य सथार एपी ने द्वितीय व जैन हेरिटेज स्कूल केंपापुरा के श्रेयास सुनील ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर इंडिविजुअल मेडले अंडर-17 में मॉडर्न स्कूल न्यू दिल्ली के अर्नव त्यागी ने प्रथम, द क्रीक प्लेनेट स्कूल, तेलंगाना के गोवथाम चिरूमैमिल्ला ने द्वितीय व एयर फोर्स हेब्बल के सैइस किनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विदेशी टीमों से प्रतियोगिता को मिला अंतरराष्ट्रीय स्वरूप
पांच दिवसीय प्रतियोगिता में भारत और विदेश के 9 जोन से अभी तक 252 टीमें और 614 प्रतिभागी आ चुके हैं। फॉरेन जोन से दुबई, कतर और ओमान के सीबीएसई स्कूलों की 30 टीमें और 90 खिलाड़ी प्रतियोगिता का हिस्सा बन चुके हैं जिससे आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्राप्त हुआ है।
18. एमडीयू के यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल (यूसीएस) के तत्वावधान में सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतिय
18. एमडीयू के यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल (यूसीएस) के तत्वावधान में सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतिय