फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नेकीराम काॅलेज के हॉस्टल में तोड़फोड़, एक कैमरा चोरी, दूसरे की दिशा बदली

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा कालेज के हॉस्टल में अज्ञात छात्रों ने केवल सोलर प्लेट तोड़ दी, बल्कि एक कमरा चोरी कर दिया। दूसरे की दिशा बदल दी। हॉस्टल के वार्डन द्वारा पीजीआई थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक वार्डन वजीर सिंह ने दी शिकायत में बताया कि कालेज के हाॅस्टल की जांच की तो पता चला कि 20 मार्च की रात हॉस्टल के अंदर अज्ञात छात्रों द्वारा तोड़फोड़ की गई। मौके पर जाकर देखा तो अरावली हास्टल के टॉप फ्लोर की गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की तार तोड़ रखी थी। कैमरे की दिशा बदली गई है। हाॅस्टल की छत की और जाती हुई सीढियों से एक सीसीटीवी कैमरा चोरी है। छत पर रखे सोलर सिस्टम की प्लेट तोड़ रखी हैं। पीजीआई थाना प्रभारी प्रमोद गौतम ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें