फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रश्नोत्तरी में वैश्य महाविद्यालय प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। वैश्य महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से अंतर महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वैश्य महाविद्यालय रोहतक की टीम प्रथम, ऑल इंडिया जाट हीरोज मेमोरियल कॉलेज की टीम द्वितीय और गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज की टीम तृतीय रही। विभागाध्यक्ष डाॅ. विकास चाहर ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत लाभदायक हैं। वहीं प्राचार्य डाॅ. संजय गुप्ता ने बताया कि वर्तमान दौर विज्ञान और प्रौद्योगिकी का है, जिसमें कंप्यूटर का ज्ञान सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। मौके पर डाॅ. रविकांत, डाॅ. मुकेश, डाॅ. प्रतिमा, प्रो. सविता रंगा, डाॅ. मनीषा, डाॅ. वीरेंद्र खुराना, डाॅ. संगीता गुप्ता, डाॅ. मधु अग्रवाल, डाॅ. उन्मेष मिश्र और अदिति सिंगला मौजूद रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें