फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: क्रिकेट स्पर्धा में एमए चौथे सेमेस्टर की टीम विजेतान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की ओर से मंगलवार को एमए-दूसरे सेमेस्टर व एमए-चौथे सेमेस्टर की टीमों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। पुरुष वर्ग में एमए चौथे सेमेस्टर व महिला वर्ग में भी एमए चौथे सेमेस्टर की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

फैकल्टी ऑफ सोशल साइंसेज के डीन प्रो. सेवा सिंह दहिया ने बतौर मुख्यातिथि इस क्रिकेट मैच का शुभारंभ कराया। प्रो. सेवा सिंह दहिया ने कहा कि खेल से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो. महताब सिंह ने जीवन में खेल की महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली के लिए खेल से जुड़ने का आह्वान किया। विभागाध्यक्ष प्रो. महताब सिंह व प्राध्यापक डाॅ. प्रदीप कुमार ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर विभाग के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें