फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने लोगों को नशा न करने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने गोद लिए गांव समर गोपालपुर में बुधवार को ड्रग्स निषेध जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्या डॉक्टर तरुणा मल्होत्रा ने की।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम आउटरीच प्रोग्राम की संयोजिका डॉ. मधु, डॉ. ज्योति और टीम सदस्य मीनू, डॉ. अंजू ,डॉ. सुदेश, इंदु की देखरेख में हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से ग्रामवासियों को बताया कि नशा समाज के लिए ऐसा दीमक है, जो समय से पहले ही जीवन को समाप्त कर रहा है, नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति न केवल अपने शरीर को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि अपने परिवार के साथ सामाजिक वातावरण को भी दूषित करता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के सरपंच राजेंद्र सिंह और ग्रामवासियों ने पूर्ण सहयोग किया। इस मौके पर बीएड, एमएड के सभी विद्यार्थी डॉ. ज्योति गोयल, दिनेश और गैर-शिक्षण स्टाफ सदस्य मनजीत, सुनीता, मोनिका और सुनीता मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें