फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कविता पाठ प्रतियोगिता में पेटाइंस ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनांक 14 मई 2024 को पठानिया वर्ल्ड कैंपस के प्रांगण में कक्षा पहली तथा कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों के लिए कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अंग्रेजी और हिंदी में पूरे उत्साह के साथ मातृप्रेम और देश भक्ति विषय पर कविताएं सुनाईं। बच्चों ने कविता के माध्यम से बताया कि हमें देश और अपनी जननी के प्रति कर्तव्य नहीं भूलने चाहिए। निर्णायक मंडल में रूचिका ठाकुर तथा संचिता शामिल रही। स्कूल निदेशक अंशुल पठानिया, को-फाउंडर वर्षा पठानिया, प्रधानाचार्या तन्वी पठानिया, उप प्रधानाचार्या सुनीता मोर, हैड मिस्ट्रेस सुमन राठी ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। मंच संचालन आरती भल्ला, भावना ग्रोवर के निर्देशन में नक्ष, समायरा, अश्विन और अनिष्का ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें