03-रोहतक के वैश्य कॉलेज में जिलास्तरीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के
रोहतक। वैश्य कॉलेज में वीरवार को पांंच दिवसीय रेड क्रॉस जिलास्तरीय प्रशिक्षण शिविर की आयोजन गया। इसमें विद्यार्थियों को सेवा भावना, स्वास्थ्य, सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में पहले दिन महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) सहित 12 महाविद्यालयों की टीम ने हिस्सा लिया। यह शिविर 9 से 13 अप्रैल को चलेगा।
वैश्य कॉलेज में जिला रेड क्रॉस की ओर से शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के उपप्रधान अनिल बिंदल व सह सचिव अनिल बंसल ने किया। डिस्ट्रिक्ट रेड क्रॉस के सेक्रेटरी राजेश कुमार, रवि दत्त व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। प्राचार्य डॉ. फूल सिंह ने कहा कि शिविर में विद्यार्थियों को सभी विषयों को ध्यान से सुनना है। उनको अपने जीवन में उतार कर शिविर की सार्थकता को सिद्ध करना है।
कार्यक्रम में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुनील शर्मा द्वारा नेत्र जांच शिविर लगाकर करीब 120 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई। डॉ. विनीत बाला, डॉ. संजय गुप्ता, गीता गुप्ता, डॉ. अंजू सिंगल, डॉ. प्रतिभा, डॉ. उन्मेष मिश्र, डॉ. वीरेंद्र खुराना, मनोज गर्ग, डॉ. अलका व अन्य मौजूद रहे।